Breaking News

हरियाणा : गुरुग्राम के अरावली वन में पांच मोरनी मृत पाई गईं

गुरुग्राम के अरावली वन क्षेत्र में पांच मोरनी और एक भूरे रंग का तीतर मृत पाया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पक्षियों के शव सेक्टर-54 स्थित वजीराबाद गांव में एक लोकप्रिय भोजन स्थल ‘खोली वाले बाबा मंदिर' के पास मिले हैं. मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने शवों को जांच के लिए हिसार स्थित संस्थान भेजा. टीम ने स्थानीय निवासियों से उस स्थान पर पक्षियों को दाना नहीं डालने को भी कहा, जहां शव पाए गए थे.

आरोप लगाये गये हैं कि पक्षियों को जहर दिया गया था. लेकिन अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. टीम का नेतृत्व करने वाले वन्य जीव निरीक्षक राजेश चहल ने कहा कि पक्षियों की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी, लेकिन ऐसा लगता है कि मौतें संक्रमण की वजह से हुई हैं.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/AhJHcEZ

No comments