भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात से दूर डूबती हुई नाव से 6 मछुआरों को बचाया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के पोत आरुष ने 7 मार्च 2023 को गुजरात तट से दूर अरब सागर में डूबती हुई मछली पकड़ने वाली नाव से छह मछुआरों को बचाया. अरब सागर में तैनात पोत को प्रभातवेला में गुजरात तट से करीब 80 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव हिमालय पर अनियंत्रित जल जमा होने को लेकर एक संकटग्रस्त फोन कॉल प्राप्त हुई. पोत तुरंत संकटग्रस्त नाव की सहायता के लिए आगे बढ़ा और नाव पर जल को नियंत्रित करने से पहले चालक दल को बचाया. इसके बाद भारतीय तटरक्षक के कार्मिकों ने नाव को चालू किया और इसे चालक दल को सौंप दिया.
इससे पहले आईसीजी ने कच्छ जिले में ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नौका पकड़ा है. नाव में कथित तौर पर 425 रुपये मूल्य की 61 किलो हेरोइन लाई जा रही थी. आईसीजी ने नाव के चालक दल के पांच लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो गश्ती पोत को अरब सागर में गश्त के लिए तैनात किया.
विज्ञप्ति में कहा गया, 'रात के समय एक नौका को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया. भारतीय गश्ती पोतों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नौका ने भागने का प्रयास किया. इसके बाद नौका का पीछा कर इसे पकड़ा गया.'
ये भी पढ़ें:-
चीन अपने जल क्षेत्र में देखी गई अज्ञात चीज को मार गिराने की तैयारी में : रिपोर्ट
from NDTV India - India https://ift.tt/CJNXOQs
No comments