मुंबई में शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में दीवार फांदकर घुसे दो युवक
मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत' की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में बृहस्पतिवार को गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया. बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को बंगले में घुसने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया.
पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे.
अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
from NDTV India - India https://ift.tt/dlVIY5Q
No comments