Breaking News

महाराष्ट्र : कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार का उद्धव ठाकरे ने बताया यह कारण..

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ‘इस्तेमाल करो और फेंको' नीति की वजह से कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पराजित हुई है. महाराष्ट्र के पुणे शहर की यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन वह इस पर अपना कब्जा बरकरार रखने में विफल रही. गुरुवार को उपचुनाव के नतीजों में उसके उम्मीदवार हेमंत रसाने को पराजय का सामना करना पड़ा. उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने शिकस्त दी है. कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी. पुणे से मौजूदा भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

चुनाव परिणामों पर पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने कहा, 'मुझे खुशी है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार ने कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. यह भाजपा की इस्तेमाल करो और फेंको नीति का परिणाम है. उन्होंने हमारे साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया और अब दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के परिवार के एक सदस्य को भी टिकट नहीं दिया.”साल 2019 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर तिलक ने सीट जीती थी. दिसंबर 2022 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा विपक्षी नेताओं को राष्ट्र विरोधी कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, 'विपक्षी नेताओं को (रविवार को विधानमंडल सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित चाय पार्टी के लिए) मुख्यमंत्री ने स्वयं आमंत्रित किया था. यदि विपक्षी दलों ने चाय पार्टी में शिरकत की होती क्या तब भी वह उन्हें राष्ट्र विरोधी कहते?'

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/1EpydC0

No comments