‘लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास’’ : लालू यादव के यहां ईडी की छापेमारी पर मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके ‘‘लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास'' कर रही है. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई परिसर पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात कही.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की. इस दौरान यादव के परिवार और राजद के अन्य नेताओं के परिसर पर भी छापे मारे गए. खरगे ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है. जब देश के भगोड़े करोड़ों रुपये लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी ? जब “परम मित्र” की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी!”
खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी ने पिछले 14 घंटों से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर ईडी को लगा रखा है. खरगे ने कहा, ‘‘उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को परेशान किया जा रहा है. लालू प्रसाद वृद्ध और बीमार हैं, फिर भी मोदी सरकार ने उनके प्रति इंसानियत नहीं दिखाई.''
from NDTV India - India https://ift.tt/yNVHWjG
No comments