Breaking News

हरियाणा : अंबाला में कार से 50 मीटर तक घसीटे जाने पर बुजुर्ग महिला की मौत

अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार द्वारा करीब 50 मीटर घसीटे जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बलदेव नगर चौक के पास हुई और लक्ष्मी देवी (63) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

पुलिस के मुताबिक, महिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गये. कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया.

पुलिस ने बताया कि लोगों के मौके पर एकत्र होना शुरू होने पर आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गया. उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. कार जब्त कर ली गई है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:-

"भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता ...": सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद

सऊदी अरब बना रहा है सपनों का प्रोजेक्ट, न्यू यॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से 20 गुना बड़ी होगी



from NDTV India - India https://ift.tt/fQTUc6r

No comments