बिहार सबसे योग्य राज्य है, जिसे केंद्र से विशेष सहायता की आवश्यकता है : बिहार के वित्त मंत्री
किसी भी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिए जाने संबंधी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि यह एक ऐसा कदम है, जिससे देश में राज्यों के बीच क्षेत्रीय असमानताएं बढ़ेंगी. उन्होंने दावा किया कि बिहार सबसे योग्य राज्य है, जिसे केंद्र से विशेष वित्तीय सहायता की आवश्यकता है.
सीतारमण की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस तरह के बयान कैसे दिए. केंद्रीय वित्त मंत्री का बयान निश्चित रूप से देश में राज्यों के बीच क्षेत्रीय असमानताओं को बढ़ाएगा.'' उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की वास्तविक वृद्धि 15.04 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले दशक के दौरान सबसे अधिक है, लेकिन बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में आता है.
मंत्री ने कहा कि बिहार सबसे योग्य राज्य है, जिसे विशेष वित्तीय सहायता की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा, ‘‘नीति आयोग ने पहले स्वीकार किया था कि बिहार ने पिछले एक दशक में कई क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति की है, लेकिन अतीत में अपने कमजोर आधार के कारण राज्य को दूसरे राज्यों की तरह सभी पहलुओं में विकास के आंकड़े तक पहुंचने में कुछ और समय लग सकता है. यही कारण है कि हम केंद्र से विशेष सहायता की मांग कर रहे हैं.''
यह भी पढ़ें-
सेल्फी विवाद : सपना गिल ने कोर्ट से कहा, "पृथ्वी शॉ कौन है, यह भी नहीं पता था..."
ईसी का फैसला स्वीकार करें, चिह्न बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा : शरद पवार की उद्धव को सलाह
from NDTV India - India https://ift.tt/dw2RGhE
No comments