Breaking News

अवैध रूप से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे 10 रोहिंग्या सहित 16 लोगों को हिरासत में लिया

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में अगरतला (Agartala) रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल (RPF) ने 12 विदेशी नागरिकों सहित 16 लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने रविवार को इसके बारे में जानकारी दी है. राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाना प्रभारी राणा चटर्जी ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर आरपीएफ ने स्टेशन से तीन बच्चों समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें 12 विदेशी नागरिक, दो बांग्लादेशी और 10 रोहिंग्या हैं. 

पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में मधुपुर का अभिजीत देब नाम का एक बिचौलिया भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे. सभी अगरतला रेलवे स्टेशन से सुबह 8:05 बजे कंचनजंघा एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे.

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया. उनके खिलाफ एक विशेष मामला भी दर्ज किया गया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अवैध अतिक्रमण के रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : 



from NDTV India - India https://ift.tt/l5IORUq

No comments