केरल के सीएम पिनाराई विजनय बोले- RSS अल्पसंख्यकों को राष्ट्र का शत्रु मानता है
केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi vijayan) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर मुसलमानों और ईसाइयों को 'राष्ट्र का दुश्मन' मानने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह के विभाजनकारी कार्यों के खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए.विजयन के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी कड़ी आलोचना की है. विजयन ने कहा कि संविधान, जो जातिगत भेदभाव और धार्मिक घृणा के खिलाफ लड़ने का सबसे अच्छा हथियार है, उस पर इस समय हमला हो रहा है.
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संघ परिवार और आरएसएस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी एक ऐसे राजनीतिक समूह की अनुयायी है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया.
केरल में इन दिनों एक और भी करण से चर्चा में है यहां पर पीएम मोदी पर गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूनेंट्री को वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने पूरे केरल में दिखाया. कांग्रेंस ने इसकी स्क्रीनिंग की है.इसकेविरोध में भाजपा के युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया. भाजपा को अप्रत्याशित रूप से कई हलकों से समर्थन मिला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए .के एंटनी के बेटे अनिल ने वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाने के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की.
ये भी पढ़ें :
- विवाद और प्रतिबंध के बीच केरल में कांग्रेस ने की PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
- कांग्रेस नेताओं ने नवजोत सिद्धू को राहत नहीं देने पर पंजाब सरकार की आलोचना की
- दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक रहेंगे बादल, कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी
from NDTV India - India https://ift.tt/pONb0qz
No comments