Breaking News

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में इस हफ्ते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है. दूसरी ओर कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के चलते पहलगाम को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिन तक तेज बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. अधिकारियों के मुताबिक, गुलमर्ग प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट सहित कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई. इसके अलावा कई अन्य इलाकों में रात में बारिश भी हुई.

ये भी पढ़ें-  पंजाब में फ़िल्म सिटी बनाने के लिए बड़े प्रोडक्शन हाऊस के साथ करेंगे मुलाकात CM मान

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में सोमवार से बुधवार तक तेज बारिश और हिमपात की संभावना है. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है.

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ तथा पूर्वी हवाओं के आपसी इंटरेक्शन के कारण पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी के दौरान मौसम परिवर्तन होने, बादल छाए रहने तथा कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हो रही है खबर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है और खबर श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार सुबह 364 दर्ज की गया, जो कि रविवार को 407 था. आईएमडी और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, दिल्ली के एक्यूआई के आने वाले दिनों में ‘खराब' और ‘बहुत खराब' श्रेणियों के बीच रहने का अनुमान है. (भाषा इनपुट के साथ)



from NDTV India - India https://ift.tt/c5Gxn61

No comments