"काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से" : मां हीराबेन के निधन के बाद PM मोदी ने याद की उनकी आखिरी सीख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज सुबह 3.30 बजे हो गया. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने लिखा, "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है."
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
इसी के साथ दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.
मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अहमदाबाद गए थे और एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचकर मां का हालचाल जाना. हालांकि, आज सुबह यह दुखद जानकारी सामने आ गई.
from NDTV India - India https://ift.tt/aTNguJK
No comments