Breaking News

"पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी के साथ है" : हीराबेन के निधन पर अमित शाह और CM योगी समेत बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन (Hira Ben Passes Away) का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल (UN Mehta Institute of Cardiology and Research Centre) में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. 


गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के मां के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. शाह ने लिखा, "प्रधानमंत्री 
@narendramodi जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है. माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है. 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, " प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है. एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है. दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति!"


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है. माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर हीराबेन को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गुजराती में लिखा, मैं प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी हीराबेन के निधन से भारी दुखी हूं. उन्होंने लिखा कि हीराबेन उदारतास सामान्या जीवन शैली, कठिन परिश्रम और उच्च नैतिक जीवन स्तर का प्रतिमान थीं. 
 

ये भी पढ़ें : 



from NDTV India - India https://ift.tt/9vdwZlg

No comments