Breaking News

भीड़ देखकर गजराज को आया गुस्सा तो तीन लोगों को कुचला, VIDEO वायरल

सुपौल में एक हाथी के तांडव में तीन लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि वन विभाग के कर्मी हाथी को पकड़ने में जुटे हुए हैं. मामला राघोपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि नेपाल के जंगली हाथी भटकते हुए सीमावर्ती जिला सुपौल के राघोपुर पहुंच गए हैं. इसके बाद हाथी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान ग्रामीण अपने बचाव के लिए भागने दौड़ने लगे. इसमें हाथी ने 3 लोगों को अपने चपेट में ले लिया. इसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.(अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2EIl4oZ

No comments