Breaking News

खगड़िया में दो पक्षों में मारपीट, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसके बाद दोनो पक्ष के लोग थाना पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दोनो पक्ष के लोगों ने थाना पर भी मारपीट शुरू कर दिया. मामला चित्रगुप्त नगर थाना के सन्हौली चौक के पास का है. बताया जा रहा है कि इतना में ही एक पक्ष के लोगों ने सन्हौली चौक के पास सड़क जाम कर दिया और आगजनी करने लगे. जैसे ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने भी हल्का बल का प्रयोग कर आक्रोशित लोगों को भगाया. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.(दिग्विजय की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2TmS9Bj

No comments