SP ने पांच कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, कैराना से तबस्सुम हसन को टिकट
समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से एसपी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी. इसके अलावा पूर्व सांसद शफीक उर रहमान बर्क संभल से एसपी के प्रत्याशी होंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोण्डा सीट से टिकट दिया गया है. राम सागर रावत बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे. रावत इससे पहले भी बाराबंकी से पांच बार सांसद रह चुके हैं. एसपी 11 उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है. शुक्रवार की सूची के साथ ही पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है. एसपी-बीएसपी के बीच चुनावी गठबंधन के तहत एसपी के हिस्से 37 सीटें आई हैं. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अजित सिंह के आरएलडी को तीन सीटें दी गई हैं जबकि गठबंधन ने दो सीटें सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी का क्षेत्र अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HntINE
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HntINE
No comments