IPL 2019: पहली बार घरेलू टीम की जर्सी में मैदान पर उतरने को बेताब हैं इशांत
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम के लिए खेलना हमेशा विशेष होता है. आईपीएल के शुरू होने के बाद पहली बार वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. बीते समय में वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं.इशांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे लिए फिरोजशाह कोटला एक मैदान से कहीं ज्यादा है क्योंकि यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था. मैंने अंडर-17 के स्तर से लेकर सभी मैच यहां खेले. मेरी यहां कई यादें जुड़ी हैं.उन्होंने कहा कि मेरे लिए ही नहीं बल्कि जो दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके लिए कोटला यादगार स्टेडियम है क्योंकि यहीं से सबकुछ शुरू हुआ. यहीं से ही हमने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सफर शुरू किया. दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में इशांत को खरीदा, जिन्होंने 76 आईपीएल मैचों में 58 विकेट चटकाए हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2UEDBJQ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2UEDBJQ
No comments