FICCI फ्रेम्स का आयोजन रहा कामयाब, अगले साल और भी भव्य अंदाज में लौटने का वादा
FICCI फ्रेम्स का 20वां संस्करण मुम्बई में 12 से 14 मार्च के बीच आयोजित किया गया जो हमेशा की तरह ही इस बार भी बेहद कामयाब रहा. इस तीन दिवसीय आयोजन में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई समृद्ध करने वाले और अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाले सत्रों का आयोजन किया गया. कई दिग्गज हुए इस आयोजन में शामिल इन आयोजनों में प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म से संबंधित चर्चाएं हुईं जिनमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे, FICCI के वाइस प्रेसिडेंट उदय शंकर, नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव (नॉलेज ऐंड इनोवेशन हब) यदुवेंद्र माथुर, भारत सरकार में वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ओएसडी चैतन्य प्रसाद, अपग्रेड के अध्यक्ष और सह-संस्थापक रॉनी स्क्रूवाला, नेटफ्लिक्स प्रोडक्ट के वीपी टेड येलिन जैसी कद्दावर शख्सियतों ने हिस्सा लिया. शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे कलाकार, हंसल मेहता, ओनिर, नितिन कक्कड़, अश्विनी अय्यर तिवारी, शरत कटारिया जैसे फिल्मकार और सिद्धार्थ रॉय कपूर, प्रीति साहनी, गुनीत मोंगा जैसे निर्माताओं ने विभिन्न विषयों पर हुई पैनल चर्चाओं में भाग लिया. इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे ग्रुप के सो सॉरी गली क्रिकेट ऐप का लॉन्च भी किया. कई देशों ने दिखाई अपनी रूचि इस आयोजन के दौरान मीडिया और एंटरटेनमेंट पर आधारित FICCI EY की रिपोर्ट और शूट ऐट साइट पर FICCI EY की रिपोर्ट भी जारी की गई. BAF अवॉर्ड्स के ज़रिए ऐनिमेशन, विज़ुअल्स और गेमिंग इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया. कंटेट बाजार के आयोजन के दूसरे साल में 22 देशों के 50 खरीददारों ने फिल्मों में रूचि दिखाई. खास बात रही कि सिंगापुर स्थित और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी अरोरा मीडिया होल्डिंग्स ने अरुण कार्तिक की फिल्म 'नासिर' के साथ बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ने का फैसला लिया. बेहद सराही गई, चर्चित रही और 2018 की फिल्म 'नासिर' हुबर्ट बल्स फंड विनिंग प्रोजेक्ट के तौर पर जानी जाती है. FICCI FRAMES में इस बार एक नई पहल की गई जिसे फ़्रेम योर आइडियाज़ नाम दिया गया. ये अनोखी पहल इंडस्ट्री के स्क्रीन राइटर्स को प्रमोट करने की कोशिश थी. इसमें आमिर खान प्रोडक्शन्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन्स, डिज्नी स्टूडियोज, ईरॉस नाऊ, आर एसवीपी मूवीज, कबीर खान फिल्म्स, एसपीई फिल्म्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, जियो स्टूडियोज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउसेज ने हिस्सा लिया और इन तीन दिनों के दौरान कई स्क्रिप्ट राइटर्स से भी मुलाकात की.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XW0rP0
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XW0rP0
No comments