Breaking News

शुरू हुई मोहित सूरी की मच अवेटेड फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

कई सारी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दे चुके डायरेक्टर मोहित सूरी इन दिनों अपनी एक और फिल्म की शूटिंग मे जुटे हैं. हाल ही में इस फिल्म का ऐलान किया गया था. बीते दिन ही फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है. फिल्म निर्माता ने इसका ऐलान ट्विटर के जरिए किया था. शुरू हुई ‘मलंग’ की शूटिंग मोहित सूरा की अगली फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग बीते दिन से ही शुरू हो चुकी है. फिल्म निर्माता ने इसका ऐलान ट्विटर के जरिए किया था. इस फिल्म में एक बार फिर से मोहित सूरी, आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने वाले हैं. इससे पहले दोनों ने साथ में साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में काम किया था. इसी फिल्म से श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अपना सफलतम बॉलीवुड डेब्यू किया था. आदित्य के अपोजिट होंगी दिशा मोहित सूरी ने दोबारा आदित्य के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट दिशा पटानी नजर आएंगी. बीते दिनों ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया था. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे. इस फिल्म के फाइनल स्टार्स की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज की जाएगी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TSn1ZK

No comments