Street Dancer 3: तो इस वजह से कैटरीना हुई थीं फिल्म से बाहर! ‘भारत’ नहीं थी वजह
रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ को लेकर काफी समय तक ये कबरें सामने आती रहीं कि इस फिल्म से कैटरीना ने ये कहकर हाथ पीछे खींच लिया क्योंकि उन्हें ‘भारत’ की शूटिंग से वक्त नहीं मिल पा रहा है. लेकिन अब इस मामले में कुछ अलग ही जानकारी सामने आ रही है. ‘भारत’ की वजह से कैटरीना ने नहीं छोड़ी फिल्म बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, कैटरीना कैफ की ‘स्ट्रीट डांसर 3’ में काम न करने की वजह सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ नहीं बल्कि उन्होंने ऐसा एक निजी वजह के चलते किया है. बॉलीवुड लाइफ को सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘कैटरीना कैफ को जो किरदार ऑफर हुआ था, वो पाकिस्तानी लड़की का था. कैटरीना नहीं चाहती थीं कि वो फिल्म में एक पाकिस्तानी डांसर का किरदार निभाएं. इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म से समय रहते किनारा कर लिया.’ श्रद्धा निभाएंगी पाकिस्तानी डांसर का किरदार आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कैटरीना कैफ के फिल्म से बाहर होते ही श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई थी. इस फिल्म में वो अब कैटरीना कैफ की जगह एक पाकिस्तानी डांसर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. श्रद्धा के साथ नोरा फतेही भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MPDVCp
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MPDVCp
No comments