सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ममता बनर्जी ने 'नैतिक जीत' बताई
ममता बनर्जी और सीबीआई की जंग में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को झटका दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राजीव कुमार को सीबीआई के सामने आना होगा. लेकिन सीबीआई उनकी गिरफ्तार नहीं कर सकती है. हालांकि ममता बनर्जी ने इस फैसले को नैतिक जीत बताई है. उन्होंने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं.' यह फैसला बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा, मैं सिर्फ राजीव कुमार के लिए नहीं लड़ रही हूं. मैं देश की हर जनता के लिए लड़ रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राजीव कुमार ने कभी भी सीबीआई के सामने आने से मना नहीं किया है. ममता बनर्जी ने आगे कहा, कोई भी देश का बॉस नहीं है. डेमोक्रेसी इस देश का बॉस है. ममता बनर्जी ने कहा, हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं. इससे अधिकारियों का उत्साह बढ़ा है. हर राज्य में चुनी हुई सरकार है. केंद्र और राज्य सरकारों के पास अपना-अपना न्याय क्षेत्र है. West Bengal CM Mamata Banerjee: But what they started doing? They wanted to arrest him. They went to his house, on a secret operation, on Sunday, without any notice. That court said ‘no arrest’. We are so obliged. It will strengthen the morale of the officers. https://t.co/9Mkzxsuno2 — ANI (@ANI) February 5, 2019 ममता बनर्जी ने सीबीआई पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वे राजीव कुमार को गिरफ्तार करना चाहते थे. सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए सीबीआई की टीम रविवार रात राजीव कुमार के घर गई. अब अदालत ने कहा, कि गिरफ्तारी नहीं होगी. इसके लिए हम आभारी हैं. West Bengal CM Mamata Banerjee: But what they started doing? They wanted to arrest him. They went to his house, on a secret operation, on Sunday, without any notice. That court said ‘no arrest’. We are so obliged. It will strengthen the morale of the officers. https://t.co/9Mkzxsuno2 — ANI (@ANI) February 5, 2019 ममता बनर्जी से जब यह पूछा गया कि क्या अब वह धरना खत्म कर देंगी? इस पर उन्होंने कहा, मैं इस मामले में अपने नेताओं से बात करूंगी. उन्होंने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू बंगाल आ रहे हैं. उनसे बात करने के बाद ही ममता बनर्जी कोई फैसला लेंगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2t3zuuB
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2t3zuuB
No comments