Breaking News

Sooryavanshi: फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए क्रू के साथ गोवा के लिए निकले रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की बीते साल के आखिर में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म ने 399 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ रोहित ने अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर अनाउंसमेंट की थी. इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी काम कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्म को लेकर रोहित ने एक और जानकारी शेयर की है. गोवा में होगी पहले शेड्यूल की शूटिंग रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग गोवा में करने वाले हैं. पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म में नजर आने वाली है. रोहित और उनकी टीम पहले शेड्यूल के लिए गोवा निकल भी चुकी है, जिसकी जानकारी खुद रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा उनकी पूरा क्रू मौजूद है. रोहित ने तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए लिखा कि, ‘गोवा के लिए जाते हुए, मिशन सूर्यवंशी.’ View this post on Instagram Mission SOORYAVANSHI En route Goa A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on Feb 1, 2019 at 5:20am PST ‘सूर्यवंशी’ नहीं है किसी की रीमेक काफी दिनों से खबरें भी आ रही थीं कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म साउथ की फिल्म की रीमेक है. लेकिन रोहित ने खुद ही इस बारे में बताया कि ये किसी भी फिल्मकी रीमेक नहीं बल्कि ये ऑरिजनल स्टोरी है और ये किसी भी कहानी से प्रेरित नहीं है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RyPD5c

No comments