Breaking News

क्या सच में करीना हैं लापरवाह मां? इस शो पर किया खुलासा

करीना कपूर खान के बार में ये सभी जानते हैं कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी पूरे 9 महीने काम किया था. ऐसा करके करीना ने कई लोगों को इंस्पायर किया. करीना ने प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत ही काम पर वापस लौट आई थीं. करीना के जल्दी काम पर लौटने की वजह से कई लोगों ने उन्हें एक लापरवाह मां तक कह दिया. करीना ने दिया लोगों को जवाब करीना अपने बेटे तैमूर के जन्म लेने के बाद जल्द ही काम पर वापस लौट आई थीं, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लापरवाह मां तक कह दिया. हालांकि, करीना सोशल मीडिया पर तो नहीं हैं लेकिन फिर भी करीना ने लोगों तक अपना जवाब पहुंचाया है जो उन्हें लापरवाह मां कहते हैं. करीना इन दिनों एक रेडियो जॉकी भी बन गई हैं.वो 104.8 FM पर अपना खुद का शो ‘What Women Want’ होस्ट करती हैं. हाल ही में एक एपिसोड के दौरान मेहमान और ननद सोहा अली खान से बात करते हुए करीना ने लोगों के किए गए कमेंट के बारे में बातकरते हुए कहा कि, ‘मैंने एक चीज नोटिस की है कि हाल ही में मुझे एक तस्वीर पर ट्रोल किया गया था, जिसमें मैं प्राइवेट प्लेन में जा रही हूं. मुझे ये कहते हुए ट्रोल किया गया कि मैं कितनी लापरवाह मां हूं कि मैंने अपने बच्चे को नैनी के पास पलने के लिए छोड़ दिया. मेरी जिंदगी के बारे में जाने बिना जो लोग ये फैसला सुनाते हैं, वो ये जान लें कि एक उंगली है जो मैं उन्हें अपने दिमाग में रोज दिखाती हूं.’ सैफ हैं तैमूर से काफी क्लोज करीना ने सोहा से बातचीत के दौरान बताया कि सैफ अली खान, तैमूर के कितने क्लोज हैं. उन्होंने कहा कि, ‘वो तैमूर से ओबसेस्ड हैं. मुझे उन्हें इससे दूर करना पड़ता है. वो शूट के लिए भुज जा रहे थे और वो बार-बार न कर रहे थे और आखिर में उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं नहीं जा सकता, मैं तैमूर को छोड़कर नहीं जाऊंगा लेकिन मैंने उन्हें कहा कि आपको जाना है और काम करना है.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MLmhzN

No comments