Shocking : सपना चौधरी के शो में मची भगदड़, पुलिस ने चलाई दर्शकों पर लाठियां
हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है. हाल ही में सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. जिस वजह से वहां भगदड़ मच गई. एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को आयोजित बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी के डांस नाईट इवेंट के दौरान भगदड़ मचने के बाद पथराव हो गया. जिसको देखते हुए पुलिस ने शो देखने आए लोगों पर लाठियां चला दी. इस भगदड़ में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डांस नाइट के दौरान हुई भगदड़ के कारण बाधित हुआ कार्यक्रम एक घंटा भी नहीं चला पाया. शो को बीच में ही बन्द करने की नौबत आ गई. राजगढ़ जिले के पचोर में केके इवेंट जोन एंड प्रोडक्शन के द्वारा सपना चौधरी के स्टेज शो का आयोजन रखा गया था. इस कार्यक्रम में आयोजकों ने टिकट के माध्यम से लगभग लाख रुपए की आय अर्जित कर सपना चौधरी को बुलाया था. लेकिन सपना चौधरी के कार्यक्रम को शुरू हुए 1 घंटा भी नहीं हुआ था कि कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं के कारण अधिक भीड़ होने से लोग बीच-बीच में खड़े होने लगे, जिसको लेकर दर्शकों और कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच कहा सुनी हुई और पुलिस ने कुछ लोगों पर लाठियां चला दी. पुलिस की तरफ से लाठी चार्ज किए जाने के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. भगदड़ मचते देख सपना चौधरी बीच में ही शो को छोड़ कर मंच से उतर कर वहां से रवाना हो गईं. इसके पहले भी कई जगहों पर सपना के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच चुकी है.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DZkzI2
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DZkzI2
No comments