Breaking News

वैशाली में लाखों की लागत से बने शौचालय में लटके हैं ताले

वैशाली के गोरौल में सरकार के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. इस इलाके में 60 लाख की लागत से 4 सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हैं. लेकिन पिछले एक साल से एक भी शौचायल को लोगों के लिए खोला नहीं गया है. कहा जा रहा है कि मंत्री जी के द्वारा उद्घाटन कराए जाने के बाद ही सभी को खोला जाएगा. ऐले में आसपास के रहने वाले लोगों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. इन शौचालयों के उद्घाटन नहीं होने से लोगों ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है. रिपोर्ट- राजीव मोहन

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2SilwnL

No comments