OMG: एक्ट्रेस के साथ अपनी कैटफाइट पर बोलीं अनुष्का शर्मा, पढ़ें
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 10 साल से काम कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में होने वाली कैटफाइट्स को लेकर कई बातें बताई हैं. इंडस्ट्री में यह माना जाता रहा है कि 2 एक्ट्रेस कभी एक दूसरे की दोस्त नहीं हो सकती हैं. किसी न किसी वजह से लड़ाई का माहौल जरूर बनता है. बॉलीवुड में होने वाली मशहूर कैटफाइट्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा '' कई बार ऐसी कहानियां आनी शुरू हो जाती हैं और सभी के लिए ये काफी सरप्राइजिंग होता है. सिर्फ मीडिया की वजह से ये सारी बातें लोगों के बीच फैलती हैं. मीडिया ही इस बारे में बातें करती है. लोगों को ऐसा लगता है कि अभिनेत्रियां ज्यादा प्रोफेशनल नहीं होती हैं.'' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा '' हमारे पास करने के लिए कई सारा काम होता है. हम लोग अपनी पर्सनल लाइफ और करियर में काफी बिजी रहते हैं. ऐसी बकवास चीजें करने का हम लोगों के पास समय नहीं होता है. हम लोग फिजूल के नहीं हैं. एक आम नागरिक की तरह हमारे पास कई सारी जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व होता है.'' एक्ट्रेस ने यहां कैटफाइट्स को लेकर आपनी बात को रखते हुए बताया है कि इन चीजों के अलावा भी उनको कई काम होते हैं. [ यह भी पढ़ें: Birthday Pics: 'पानीपत' के सेट पर कृति सैनन के साथ आशुतोष गोवारिकर मनाया अपना जन्मदिन ] आपको बता दें, अनुष्का शर्मा पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आन थीं. अनुष्का के साथ इस फिल्म शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी दिखाई दिए थे. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2SBd82U
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2SBd82U
No comments