Breaking News

Mardaani 2: इस दिन से शुरू होगी रानी मुखर्जी की फिल्म की शूटिंग, जबरदस्त होने वाला है मुकाबला

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मर्दानी 2’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं. ‘मर्दानी’ को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. रानी की बीते साल ही आई फिल्म ‘हिचकी’ के बाद से ‘मर्दानी 2’ की चर्चा होने लगी थी. अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक खास जानकारी सामने आ रही है. मार्च से फ्लोर पर जाएगी फिल्म रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ अगले महीने यानी 18 मार्च से फ्लोर पर जाएगी. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी और ये एक छोटा शेड्यूल होगा. बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने बताया है कि, ‘मर्दानी 2 की शूटिंग मुंबई में मार्च से शुरू हो जाएगी. ये एक छोटा शेड्यूल होगा. रानी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. दोबारा उन्हें शिवाजी रॉय के किरदार में देखना दिलचस्प होगा. वो 21 साल के विलेन लड़के से फिल्म में मुकाबला करेंगी जो कि निर्दयी है. ये दर्शकों के लिए कंपा देने वाली फिल्म होगी और वो इसे जरूर पसंद करेंगे.’ गोपी पुथरन करेंगे फिल्म डायरेक्ट आपको बता दें कि, इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पति और यशराज के मालिक आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन करेंगे. ये फिल्म उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू होगी. गोपी पुथरन ने ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tpu9xN

No comments