Breaking News

Luka-Chuppi: अपने को-स्टार्स के लिए गाइड बन गए कार्तिक आर्यन, यहां हो रही है फिल्म की शूटिंग

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लुका-छुपी’ की शूटिंग में बिजी हैं. वो इन दिनों अपने होमटाउन ग्वालियर में हैं, जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. उनके साथ दो सितारे कृति सैनन और अपारशक्ति खुराना भी वहीं मौजूद हैं. कार्तिक आर्यन फिल्म की शूटिंग तो कर ही रहे हैं लेकिन वो यहां आते ही दोनों को-स्टार्स के लिए गाइड भी बन गए. गाइड बने कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘लुका-छुपी’ के लिए अपने होमटाउन ग्वालियर में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग से समय निकाल कर कार्तिक अपने दोनों को-स्टार्स कृति सैनन और अपारशक्ति खुराना को ग्वालियर की मशहूर जगहों जैसे ग्वालियर का किला और गूजरी महल घुमाने ले गए. इस दौरान तीनों को वहां के स्ट्रीट फूड्स को एंजॉय करते भी देखा गया. घूमने-फिरने के बाद कार्तिक ने दोनों को अपने घर पर भी इनवाइट किया, जहां कार्तिक के परिवार ने दिल खोलकर दोनों का स्वागत किया. 1 मार्च को रिलीज होगी फिल्म आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म ‘लुका-छुपी’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. ये फिल्म दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी मथुरा के एक लोकल रिपोर्टर गुड्डू पर आधारित है, जिसे दिल्ली की लड़की से प्यार हो जाता है और इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2GJ9PiK

No comments