Breaking News

अब अर्जुन रामपाल की बेटी करने वाली हैं बॉलीवुड में डेब्यू!

साल 2018 में कई बॉलीवुड स्टार किड्स ने फिल्मों में एंट्री ली. इनमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर दो मुख्य कलाकार हैं. दोनों की ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और दोनों रातों-रात स्टार बन गईं. फिल्म में किए गए काम के लिए दोनों ही एक्ट्रेसेज की तारीफ भी हुई. अब एक और एक्टर की बेटी फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं. माहिका लेने वाली हैं एंट्री हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ये खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी बेटी माहिका बॉलीवुड में आ सकती है. अर्जुन ने बात करते हुए कहा कि, ‘माहिका हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती है और इसके लिए वो तैयारी भी कर रही है. माहिका बहुत जल्द अपना डेब्यू कर सकती है. इसके लिए वो पूरी तरह से तैयार है.’ ‘द फाइनल कॉल’ में आएंगे नजर आपको बता दें कि, अर्जुन रामपाल की काफी समय से कोई भी फिल्म नहीं आई है लेकिन जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज ‘द फाइनल कॉल’ आने वाली है. अर्जुन की ये पहली बेव सीरीज है जो काफी वक्त से सुर्खियों में है. इस वेब सीरीज में अर्जुन रामपाल बेहद अलग किरदार में सबको नजर आने वाले हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2SCUaIV

No comments