Breaking News

Gully Boy: फिल्म के कुछ सीन्स पर सख्त हुआ सेंसर बोर्ड, इन पर चलाई कैंची

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जोया अख्तर की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने सख्ती दिखाई है और फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चला दी है. किसिंग सीन पर चली कैंची रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ पर सेंसर बोर्ड सख्त हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 13 सेकंड के किसिंग सीन पर कैंची चला दी है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स को ये सीन फिल्म से हटाने के आदेश दिए हैं. बता दें कि, कुछ दिनों पहले आलिया और रणवीर के इस किसिंग सीन को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा थी. इस सीन ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 14 फरवरी को रिलीज होनी है फिल्म आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा कल्कि कोचलीन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2E6yPyJ

No comments