Breaking News

दीपिका से नहीं बल्कि इससे रात को 2 बजे बात किया करते थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का रणवीर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. रणवीर सिंह फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दे रहे हैं. हाल ही में वो ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के शो स्टैरी नाइट्स में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई बातों का खुलासा किया. रणवीर ने किए कई खुलासे रणवीर सिंह हालही में कोमल नाहटा के शो स्टैरी नाइट्स में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई सारी बातों का खुलासा किया. शो के दौरान बात करते हुए रणवीर ने कहा कि वो रात के 2 बजे दीपिका नहीं बल्कि किसी और के साथ बात करते थे. उन्होंने स्ट्रगल वाले दौर में अपनी ईगो को रात 2 बजे वाला दोस्त बताया. रणवीर ने इस शो के दौरान राखी सावंत को रॉकस्टार कहा और साथ ही आई लव यू तक बोल दिया. अनिल कपूर का अपनाया लुक रणवीर सिंह ने आगे कहा कि, ‘एक दिन उन्होंने अनिल कपूर का लुक अपनाया जिसके बाद ये खबर उड़ी कि वो बहुत जल्द ‘मिस्टर इंडिया 2’ में नजर आएंगे.’ बता दें कि, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके बाद रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘83’ की शूटिंग शुरू कर देंगे.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2UUmAef

No comments