Brawl: 'मणिकर्णिका' के रिलीज के बाद आमिर - आलिया पर बरसी कंगना रनौत, कहा ''सब मतलब के साथी हैं''
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अब औसत कमाई कर रही है. जहां फिल्म ने अबतक भारत में 76.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जहां ये फिल्म दर्शकों के साथ -साथ फिल्म क्रिटिक्स को भी बहुत पसंद आई है. फिल्म कंगना की थी तो विवाद भी खूब हुआ था. जिस वजह से भी ये फिल्म चर्चा में थी. View this post on Instagram The Queen Stuns as she gets ready to be a showstopper for Anushree Reddy at #LakmeFashionWeek2019 #LFWSR19 Styled by @stylebyami #KanganaRanaut A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on Feb 2, 2019 at 5:48am PST हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म को लेकर पिंकविला को दिए अपने खास इंटरव्यू में कई बातें कही हैं. जहां कंगना ने बॉलीवुड के नामचीन सितारों पर बात करते हुए उन सभी पर निशाना साधा है. कंगना की इस लिस्ट में आमिर खान, ट्विंकल खन्ना और आलिया भट्ट भी शामिल हैं. जहां कंगना का ये मानना है कि ये पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके खिलाफ होकर उनका विरोध कर रही है. फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना ने एक्टिग के साथ-साथ फिल्म का निर्देशन भी किया. जिस वजह से फिल्म और कंगना दोनों की बहुत तारीफ हुई. लेकिन बॉलीवुड से किसी ने भी कंगना की तारीफ नहीं की. इन सब चीजों को देखते हुए कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा '' मुझे हमेशा से इग्नोर किया जाता रहा है. मेरी मूवी के ट्रायल में कोई नहीं आता. लेकिन जब उनकी बारी आती है तो वे बेशर्म होकर मुझे फोन करते हैं और बुलाते हैं. मैं अपना प्लान कैंसल कर उनके इवेंट में जाती थी. लेकिन मेरे में कोई नहीं आता था. ये सब ज्यादा हो रहा था इसलिए अब मैं भी कही नहीं जाती.'' [ यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना के बारे में कार्तिक ने की ऐसी बात, छिड़ सकता है कोल्ड वॉर ] कंगना ने आमिर खान और आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि ''आलिया ने मुझे राजी का ट्रेलर भेजा था और कहा था कि प्लीज जरूर देखना. राजी का ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था. लेकिन मेरी फिल्म के लिए कोई रिस्पॉन्स नहीं. आमिर ने मुझे दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार के लिए फोन किया था. आमिर खान और ट्विंकल खन्ना महिला सशक्तिकरण पर घंटों बात करते हैं, लेकिन मणिकर्णिका जो कि इतिहास पर बेस्ड सबसे बड़ी फिल्म है, महिला सशक्तिकरण को दिखाती है, किसी का कोई रिएक्शन, सपोर्ट नहीं आया. लेकिन उनके पास मेरी फिल्मों के ट्रायल के लिए समय नहीं होता. ऐसे लोग अपना उल्लू सीधा करके चलते बनते हैं. ये मेरे खिलाफ बड़ा रैकेट चल रहा है.''
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2D8mxEt
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2D8mxEt
No comments