आलिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर पहली बार बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते के बारे में काफी अरसे से बातें हो रही हैं. कुछ महीने पहले तक आलिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं. हालांकि, दोनों ने उस समय भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी लेकिन अब सिद्धार्थ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ ने आलिया को लेकर तोड़ी चुप्पी आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरियस भी हैं. लेकिन इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर करण जौहर के शो पर चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ ने कहा कि, ‘हम इसके बाद कभी नहीं मिले. हमारा रिश्ता सामाजिक था. मुझे नहीं लगता कि ये कड़वा था. इसे खत्म हुए अब समय हो गया है. मैं उन्हें डेट करने से भी कई साल पहले से जानता था. मैंने उनके साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का पहला शॉट दिया था तो इसीलिए ये अब इतिहास है.’ उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे सिद्धार्थ ने आगे कहा कि, ‘क्यों दो लोग साथ नहीं रहना चाहते और ऐसा फैसला करने के पीछे हमेशा कोई कारण होता है. उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे. जब आप उससे खुद को बाहर निकाल लेते हैं तो आपकी सिर्फ अच्छी और खुशी वाली यादें याद रहती हैं.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gm3GJh
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gm3GJh
No comments