सलमान जल्द करने वाले हैं कैटरीना से शादी, सामने आई खबरें
सलमान खान की शादी को लेकर काफी समय से खबरें मीडिया में आ रही हैं. उनसे कितनी ही बार इस बाबत सवाल पूछा जा चुका है लेकिन उन्होंने कभी भी इस सवाल का जवाब सीधे तौर पर नहीं दिया. लेकिन अब उनकी जल्द ही शादी होने वाली है लेकिन हकीकत में नहीं बल्कि रील लाइफ में. सलमान करेंगे कैटरीना से शादी सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान और कैटरीना कैफ शादी करने वाले हैं. हाल ही में इस सीन की शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है. दरअसल, सलमान और कैटरीना के इस खास वेडिंग सीक्वेंस के दौरान एक गाना भी फिल्माया जाएगा. गाने को फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है. ये एक अपबीट सॉन्ग होगा. इस सीन के लिए पूरे सेट को फूलों से डेकोरेट किया गया है. सेट से कैटरीना की तस्वीर भी वायरल हुई है, जिसमें वो ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. कैटरीना का है फिल्म में देसी किरदार आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार पूरी तरह से देसी है. इसी वजह से मेकर्स चाहते हैं कि उनका लुक अभी से रिवील न किया जाए. फिल्म की रिलीज में अभी काफी वक्त है और ऐसे में मेकर्स उनके लुक को दर्शकों के लिए सरप्राइज रखना चाहते हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gm4fTt
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gm4fTt
No comments