फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार बोलीं शिबानी दांडेकर, बताई दिल की बात
पिछले काफी समय से शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात मीडिया में नहीं कही लेकिन आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. लेकिन हाल ही में शिबानी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है. शिबानी ने किया खुलासा हाल ही में शिबानी से फरहान के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो केवल साथ वक्त गुजार रहे हैं. शिबानी ने ये भी कहा कि उनका आगे का क्या प्लान है वो लोगों को पता चल जाएगा. वो सोशल मीडिया पर वही शेयर करती हैं जो वो शेयर करना चाहती हैं और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. तस्वीरें काफी कुछ बता देती हैं जब शिबानी से पूछा गया कि क्या वो इस बारे में खुलकर सामने आना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि तस्वीरें काफी कुछ बता देती हैं और जब वो कुछ पोस्ट करती हैं तो लोग उसे देखते हैं और उसके बारे में कैप्शन लिखने की या कुछ कहने की जरूरत नहीं है. जो भी है सबके सामने है, वो कोई घोषणा नहीं करने जा रहे हैं और उनकी पोस्ट से जिसे जो लगता है, सोच सकता है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GftE1E
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GftE1E
No comments