Breaking News

रोहित शेट्टी ने एक और फिल्म का किया ऐलान, फराह खान करेंगी डायरेक्ट

‘सिंबा’ की सफलता के बाद रोहित शेट्टी के हौसले बुलंद हैं. वो इन दिनों एक के बाद एक नए-नए खुलासे कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लेकर आ रहे हैं और अब एक और फिल्म को लेकर उन्होंने खुलासा किया है. हालांकि, इस फिल्म को खुद रोहित नहीं डायरेक्ट करने वाले हैं. रोहित की अगली फिल्म की हुई घोषणा ‘सिंबा’ की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा कर दी है. रोहित की ये फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी. इस फिल्मको फराह खान डायरेक्ट करने वाली हैं. जी हां, रोहित ने अपनी इस फिल्मके लिए फराह खान को साइन किया है. रोहित शेट्टी इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर से बनाएंगे. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘इट्स ऑफिशियल! रोहित शेट्टी ने अपनी अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए फराह खान को साइन किया है. इस फिल्म का निर्देशन फराह खान करेंगी. इसे रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा.’ IT'S OFFICIAL... Rohit Shetty signs Farah Khan to direct an action-comedy film for his production house Rohit Shetty Picturez... #RelianceEntertainment pic.twitter.com/XQdHZi5ITl — taran adarsh (@taran_adarsh) February 7, 2019 रोहित हैं ‘सूर्यवंशी’ में बिजी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. हालांकि, इस फिल्म की न तो कहानी के बारे में कोई खुलासा हुआ है और न ही फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में. हां, हाल ही में रोहित अपनी टीम के साथ गोवा फिल्म की शूटिंग के लिए जरूर गए थे, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SzJZEq

No comments