Breaking News

बैंक की खिड़की काटकर अपरोधियों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम

पूर्वी चम्पारण जिला में पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाकर अपराधियों ने बैंक में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल चोरों ने पताही के स्टेट बैंक की शाखा में खिड़की काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जबकि बैंक थाना के सामने महज दस कदम की दूरी पर था. सूचना पर मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच की. साथ ही घटना की जांच के लिए डॉग स्कॉट दस्ता को बुलाया गया है. एसपी ने कहा कि चोरों ने करीब 34 लाख रुपयों की चोरी किया है. एसपी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सीसीटीवी को चालू कराने के प्रयास किया जा रहा है, जिससे अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2Il74Xq

No comments