Breaking News

पुलवामा हमला: कैदियों ने शहीदों के परिजनों को दिया 50 हजार की मदद

गोपालगंज जेल में बंद कैदियो ने पुलवामा की आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों को अपनी कमानी में से 50 हजार रूपये दान किया है. साथ ही जेल प्रशासन को पत्र लिखकर देश की सीमा पर लड़कर शहीद होने की अपील की है. कैदियों की इस देशभक्ति को जेल प्रशासन सार्थक प्रयास की मुहीम से जोड़कर देख रहा है. जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि जेल में बंद कैदियो ने अपनी रोजाना की कमानी से पैसे बचाकर शहीद के परिजनों की मदद के लिए आर्मी रिलीफ फंड में पैसे भेजे हैं. इनके साथ ही जेल के अधिकारिओं और कर्मचारिओं ने भी अपने वेतन में पैसे निकालकर आर्मी रिलीफ फंड में जमा किया है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2T04dHp

No comments