Breaking News

83: ये कलाकार निभाएगा फिल्म में क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार

कबीर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ की कास्टिंग में बहुत ही बिजी हैं. इस फिल्म में अब तक कई सारे सितारों की एंट्री पहले ही हो चुकी है. इसमें साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप में शामिल क्रिकेटर्स को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. अब फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है. मोहिंदर अमरनाथ का करेंगे रोल प्ले कबीर खान की फिल्म ‘83’ में तकरीबन रोज ही किसी न किसी स्टार की एंट्री हो रही है. हाल ही में ये खुलासा हुआ था कि सुनील गावस्कर का रोल ताहिर राज करने वाले हैं और अब फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हो गई है. इस फिल्म में क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ के रोल के लिए अभिनेता साकिब सलीम को चुना गया है. इससे पहले साकिब ‘ढिशूम’ में एक स्टार क्रिकेटर के रोल में नजर आए थे. कई जगहों पर होगी फिल्म की शूटिंग आपको बता दें कि, रणवीर कपूर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए वो लगातार मेहनत भी कर रहे हैं. ये फिल्म साल 1983 में जीते गए भारत के पहले वर्ल्ड कप की कहानी होगी. फिल्म को इंग्लैंड समेत अलग-अलग जगहों पर शूट किया जाएगा.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2Nb1nKt

No comments