Breaking News

1980-90 के दशक की सदाबहार जोड़ी जया प्रदा और जीतेन्द्र फिर शेयर करने वाले हैं स्क्रीन

पुराने जमाने की दो ऐसी जोड़ियां जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम किया और कई सारी हिट फिल्में दीं. ये जोड़ी थी जया प्रदा और जीतेन्द्र की. दोनों ने कुल 24 फिल्मों में साथ काम किया है. इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद थी. दोनों को आखिरी बार साल 1995 में आई फिल्म ‘पापी देवता’ में देखा गया था लेकिन इन दोनों से जुड़ी हुई एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है. एक साथ आएंगे दोनों नजर जीतेन्द्र और जया प्रदा तकरीबन 24 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों जल्द ही एक टीवी शो में नजर आएंगे. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोनों सितारे ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ पर विशेष अतिथि के तौर पर दिखाई देंगे. शो के कंटेस्टेंट साल 1980 और 1990 के दशक के उनके प्रसिद्ध गानों पर नाचते हुए नजर आएंगे. बहुत उत्साहित हैं जया प्रदा बता दें कि, जया ने अपने एक बयान में कहा है कि, ‘मैं सुपर डांसर के प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर बहुत उत्साहित हूं. इन बच्चों के जरिए नृत्य को इतनी खूबसूरती से विकसित होते देखना अद्भुत है.’ जीतेन्द्र भी इस शो का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि, ‘मेरा पोता लक्ष्य भी इस ‘सुपर डांसर प्रतिभागियों’ की तरह ऊर्जावान और उत्साही है.’

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tsCSzw

No comments