Breaking News

Yeh Rishta Kya kahlata hai Spoiler Alert : क्या हो जायेगी कीर्ति की एक्सीडेंट में मौत?

स्टार प्लस के सबसे लम्बे चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में कई पुराने और नए चेहरों की एंट्री के बाद भी शो की TRP में कोई इजाफा नहीं होता देख अब शो के मेकर्स ने 'ये रिश्ता' में खुशियों वाला ट्रैक लाने का फैसला किया है. फिलहाल गोयनका परिवार में नायरा और कीर्ति की गोदभराई का जश्न दिखाई दे रहा है.वहीं नायरा को हाल फिलहाल में आ रहे डरावने सपने के ट्विस्ट को भी देखा जा रहा है. हमने आपको ये भी बताया था कि कीर्ति का एक्स हस्बैंड आदित्य कीर्ति से बदला लेने के लिए साजिश रच रहा है. स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक नायरा और कीर्ति की गोदभराई का जश्न जल्द ही एक ट्रेजेडी में बदलने वाला है. दो दिन बाद शो के मेकर्स ने अपनी ऑडियंस के एक्साइट्मेंट को बढ़ाने के लिए एक प्रोमो रिलीज़ किया हैं. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों कपल अपनी अपनी गाड़ी में बैठकर कही जा रहें है. कीर्ति का एक्स-हसबैंड आदित्य, दोनों में से एक कार को टक्कर मारनें के उद्देश्य से नशें में गाडी चला रहा है. खुद को बचाने के लिए दोनों ड्राइवरों ने अपनी-अपनी गाड़ी घुमा दी, जिसके कारण कीर्ति की कार का एक्सीडेंट हो जाता हैं. देखिए ये प्रोमो: View this post on Instagram A post shared by Kaira's_love(@kairas_love1) on Jan 14, 2019 at 5:12am PST ख़बरों के मुताबिक कीर्ति एक्सीडेंट में मर जाती हैं और उनका पति नक्ष कोमा में चले जाते है जहा पर एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आता हैं. लेकिन स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक कीर्ति इस आने वाले ट्रैक में मरेगी नहीं, लेकिन वह बच्चें को जन्म देने के बाद कोमा में चली जाएगी. जिसके बाद पूरा परिवार नायरा और कार्तिक को इसका ज़िम्मेदार मानेगा.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2FHmbY6

No comments