Viral Video: अगर आपने रोटरी डायल फोन देखे हैं, तो ये वीडियो देखकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
रोटरी डायल फोन का एक जमाना था और उसका भी अपना स्ट्रगल था. लेकिन सच्चाई ये है कि पिछले 20-25 सालों में रोटरी फोन का चलन खत्म हो जाने से अब ये विलुप्त सी चीज हो गई है लेकिन अगर आपके सामने अगर रोटरी फोन रखा जाए तो आप क्या फोन डायल कर लेंगे? क्या आपने रोटरी फोन का इस्तेमाल किया है? और किया भी है तो क्या टेक्नीक याद है? ये तो शर्तिया कहा जा सकता है कि 90s के बाद पैदा हुए लोगों को रोटरी फोन का इस्तेमाल शायद ही पता होगा. सोशल मीडिया पर ऐसे ही दो टीनएजर्स का रोटरी फोन के साथ उलझे हुए वीडियो वायरल हो रहा है. अगर आपने रोटरी डायल फोन का इस्तेमाल किया है, तो ये वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. फेसबुक पर केविन बमस्टेड नाम के एक शख्स ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे और भतीजे को क्रिसमस गिफ्ट में रोटरी डायल फोन दिया था और दोनों के सामने चेलैंज रखा था कि वो चार मिनट में रोटरी डायल फोन एक फोन नंबर डायल करें. इस वीडियो में इलिनॉय के रहने वाले केविन ने अपने 17 साल के बेटे जेक और भतीजे काइल को रोटरी फोन के इस्तेमाल से एक नंबर डायल करने को कहा. और ये पूरा वीडियो बहुत मजेदार बन गया क्योंकि दोनों टीनएजर्स अगले कुछ मिनटों तक फोन के साथ बुरी तरह उलझे रहे. काइल और जेक ने इस दौरान ऐसे-ऐसे सवाल पूछे कि सोशल मीडिया पर लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया. काइल को जानना था कि रिसीवर को उठाने के बाद नंबर डायल करना है या बिना उठाए. इस बीच में दोनों ने ये भी पूछा कि फोन में गड्ढे क्यों हैं. ऑनलाइन शेयर होने के बाद से इस वीडियो को 26 मिलियन व्यूज, चार लाख शेयर और 20,000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. डेली मेल से केविन ने बताया कि उन्हें ये आइडिया यूट्यूब पर ऐसा ही वीडियो देखकर आया था. आप ये वीडियो नीचे देख सकते हैं-
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2spFEVy
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2spFEVy
No comments