Breaking News

शो बंद होते ही सुनील ग्रोवर ने बढ़ाया कपिल शर्मा की तरफ दोस्ती का हाथ

कपिल शर्मा का शो ' के नंबर 1 होते ही सुनील ग्रोवर के शो के बंद होने की खबर आ गई है. मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त दोनों के बीच जो मतभेद हुए तो उसके बाद कपिल और सुनील के रास्ते हमेशा के लिए अलग ही हो गए. दोनों को साथ लाने की कई बार कोशिशें भी हुई लेकिन अब तक इसमें किसी को सफलता नहीं मिली. यहां तक की खुद सलमान खान ने कपिल और सुनील की दोस्ती कराने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी दोनों एक साथ ना आ सके. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सुनील और कपिल के रिश्तों में फिर से गर्माहट आती हुई नजर आ रही है. जहां कुछ दिनों पहले सुनील ने ट्वीट के जरिये कपिल को शादी पर शुभकामनायें दी थी. तो वहीं अब एक बार फिर सुनील ने कुछ ऐसा किया है जिससे ऐसा लग रहा है कि वो कपिल की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं. हाल ही में कपिल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने अपनी मां को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी. कपिल की इस पोस्ट पर सुनील ग्रोवर ने भी कपिल की मां को शुभकामनायें दी. Wish u a very happy birthday maa. Thank u for bringing me in this beautiful world. This world is beautiful jus bcoz of u. May u keep laughing always. I will try my best to make u happy always . Love u pic.twitter.com/0e4d2aRK0D— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 13, 2019 Happy birthday Aunty. Regards

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2QLLjPD

No comments