Breaking News

VIDEO: पप्पू यादव ने तेजप्रताप के बयान का किया समर्थन

सांसद पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि मीसा भारती मेहनत कर रही हैं, इसलिए उनको चुनाव लड़ना चाहिए. साथ ही पप्पू यादव ने लालू परिवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि बेटा, बेटी और पत्नी सभी मिलकर लालू प्रसाद की जान लेना चाहते हैं. पहले घर में हो रहे युद्ध को ये लोग शांत करें. यही नहीं खगड़िया में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारन है कि सबसे ज्यादा अपाराध नीतीश के गृह जिले नालंदा में ही हो रहे हैं.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2CReJb9

No comments