Breaking News

VIDEO: ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में गई एक की जान

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हसनपुरा-सीवान मुख्य मार्ग पर शव रखकर गोपालपुर बाजार के पास जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई, जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे शिवनाथ पंडित की मौत हो गई.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2sknqVD

No comments