Breaking News

Life In A Metro: फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, 80 के दशक वाले लुक में दिखे राजकुमार-फातिमा

अनुराग बसु की फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल की पहली झलक सामने आ गई है. इस नई तस्वीर में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों का लुक बेहद अलग नजर आ रहा है. इस तस्वीर में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख का लुक 80 के दशक वाला लग रहा है. फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस पहले लुक में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख नजर आ रहे हैं. राजकुमार राव ने खुद ही इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘बहुत जल्दी सामने आएंगे आप लोगों के. तब तक के लिए एक झलक. #AnuragBasu sir’s next with @fattysanashaikh’ बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक। #AnuragBasu sir’s next with @fattysanashaikh pic.twitter.com/hL7ocqpOXO — Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 17, 2019 कई दिग्गज आएंगे फिल्म में नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा, पंकज त्रिपाठी और आदित्य रॉय कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं. इस फिल्म में कई कहानियां होंगी और फिल्म का जॉनर भी काफी अलग होगा.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FGsvPI

No comments