Australian Open 2019: आसान जीत के साथ जोकोविच और सेरेना भी पहुंचे तीसरे दौर में
सेरेना विलियम्स ने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम की ओर कदम बढाते हुए यूजीनी बूचार्ड को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जो विल्फ्रेड सोंगा पर जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई. जोकोविच के लिए सोंगा के खिलाफ यह मुकाबला 2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल जैसा था जिसमें भी यह सर्बियाई खिलाड़ी विजयी रहा था. वहीं महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप और युवा पुरुष खिलाड़ी एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को अगले दौर में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. अमेरिकी दिग्गज सेरेना ने कनाडा की बूचार्ड को 70 मिनट के भीतर 6-2, 6-2 से हराया. सेरेना मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी से एक खिताब दूर है. वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत लेती है तो मेलबर्न पार्क पर उनका यह आठवां खिताब होगा. उन्होंने 2017 में यहां खिताब जीता था जब वह गर्भवती थी. सर्बिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच भी सातवां खिताब जीतकर इतिहास बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं. वह इस बार भी फ्रांस के सोंगा पर जीत दर्ज करने में सफल रहे जिन्हें उन्होंने 2008 के फाइनल में पराजित किया था. जोकोविच ने सोंगा को 6-3, 7-5, 6-4 से शिकस्त दी. दोनों बीच 27 भिड़ंत में यह जोकोविच की 17वीं जीत थी. अब उनका सामना तीसरे दौर में कनाडा के 25वें वरीय डेनिस शापोवालोव से होगा. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6-3, 6-7, 6-4 से हराया जिसके लिये उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. अब उनका सामना वीनस विलियम्स से होगा जिसने फ्रांस की एलिज कोर्नेट को हराया
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RTUulw
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RTUulw
No comments