Breaking News

Chhapaak: दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक तस्वीर, लिखा ‘बैक टू स्कूल? छपाक...’

‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण ने अब तक कोई फिल्म नहीं की है. रणवीर सिंह से शादी करने के बाद मेघना गुलजार की फिल्म से दीपिका फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. दीपिका के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग के लिए कमर कस ली है. दीपिका ने शेयर की तस्वीर दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की अगली फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. दीपिका ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि वो मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दीपिका पादुकोण ने अपनी एक बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘बैक टू स्कूल? छपाक...’ इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण 6-7 साल की बच्ची के रूप में नजर आ रही हैं, उन्होंने एक बैग अपने हाथ में पकड़ा हुआ है. View this post on Instagram back to school... #Chhapaak A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jan 16, 2019 at 10:59pm PST स्टोरी सुनकर हिल गई थीं दीपिका हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मुंबई मिरर से बातचीत में ‘छपाक’ के बारे में बताया था कि, ‘जब मैंने छपाक की कहानी सुनी तो मैं अंदर से हिल गई. इस फिल्म में दर्शकों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा. स्क्रिप्ट सुनकर मैं इतनी प्रभावित हुई हूं कि मैं चाहती हूं कि ये कहानी लोगों तक जाए और वो भी समाज की काली सच्चाई से दो-चार हों. यही वजह है कि मैंने छपाक के लिए प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया है.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FxFWlZ

No comments