अंकिता ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर लोगों को लताड़ा, बताया ब्रेकअप का मतलब
अंकिता लोखंडे लगातार अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वो इस फिल्म में झलकारी बाई के किरदार में नजर आएंगी. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. मीडिया के सवाल पर दिया करारा जवाब मीडिया से बातचीत के दौरान अंकिता ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप पर खुलासा किया. हाल ही में सुशांत ने अंकिता की तस्वीर पर कमेंट कर दिया था जिसके बाद अंकिता ने उनका शुक्रिया अदा किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. इस मुद्दे पर अंकिता से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया और कहा कि, ‘ब्रेकअप होने का मतलब ये नहीं है कि हम दोबारा बात नहीं कर सकते. अगर कोई सामने से बात कर रहा है तो बात करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन बात करने का ये मतलब समझा जाए कि प्यार अभी बाकी है तो ये बात गलत है. हम दोनों में बातचीत के अलावा कुछ भी नहीं है.’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है फिल्म आपको बता दें कि, अंकिता जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में झलकारी बाई के किरदार में नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mgu5Jw
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mgu5Jw
No comments