Breaking News

VIDEO: घर का ताला तोड़कर चोरों ने की 15 लाख की चोरी

बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक खाली मकान से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. वारदात का पता तब चला जब पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला पाया. मामला डेहरी के ईदगाह मोहल्ले का है. कहा जा रहा है कि लगभग 15 लाख की संपत्ति चोरी हो गई है. पीड़ित युवक का नाम विवेक कुमार गुप्ता है. कहा जा रहा है कि गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ मकान बंद करके एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने खाली मकान पाकर वारदात को अंजाम दे दिया. चोरों ने लाखों के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा बक्सा-अलमारी तोड़कर कई कीमती सामान ले गए.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2CgrcF8

No comments