ट्रक-कार की टक्कर में चार की मौत, तीन अन्य घायल
कटिहार, 17 दिसंबर :भाषा: जिल के कुर्सेला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से गुजर रहे एक ट्रक और एक कार की टक्कर में रविवार—सोमवार की दरमियानी रात में चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । कुरसेला थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने आज बताया कि घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया तथा सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार जिला मुख्यालय भेजा गया है । चितरंजन ने बताया कि इस हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है ।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2rK7lYV
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2rK7lYV
No comments